Breaking

LightBlog

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि  पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री आजाद की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मातृभूमि की आजादी के लिए उनमें अद्भुत जुनून था। आजाद जी ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। श्री बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर जी के बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। उनका बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/OkyFLBV

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox